Assembly Election 2019: किसकी हो रही विजय, किसके हिस्से आ रही पराजय!

By अभिनय आकाश | May 23, 2019

देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग का घमासान जारी है वहीं दूसरी तरफ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणनना भी जारी है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा के रुझानों पर एक नजर डालते हैं।

विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। रुझानों में अभी तक वाईएसआर कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने की कवायद में लगे तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को अपने ही प्रदेश में करारा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश की 176 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। 

Assembly Elections Results: 01:00 बजे तक के दलगत रुझान

वाईएसआर कांग्रेस- 146

तेदेपा- 27

कांग्रेस- 0

अन्य-1

इसे भी पढ़ें: गौतम के लिए गंभीर हुआ पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली ने विजेंदर के मुंह पर जड़ा भारी पंच!

ओडिशा

भाजपा के लिए उम्मीदों का प्रदेश बने आोडिशा में पटनायक के किले में सेंध लगाने के लिए पार्टी ने पूरी जान झोंक दी थी। ओडिशा की 147 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल का क्रेज बरकरार दिख रहा है। बता दें कि ओडिशा की 20 लोकसभा सीटों के अलावा विधानसभा चुनाव भी हुए थे। रुझानों के अनुसार प्रदेश में साल 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे नवीन पटनायक पर लोगों का भरोसा अब भी बरकरार दिख रहा है।

Assembly Elections Results: 01:00 बजे तक के दलगत रुझान

बीजद- 94

भाजपा- 28

कांग्रेस- 12

अन्य- 3

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान के अनुसार सेंसेक्स पहली बार 40,000 अंक के हुआ पार

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के अनुसार प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाया हुआ है।

Assembly Elections Results: 01:00 बजे तक के दलगत रुझान

भाजपा- 12

एनपीपी- 0

कांग्रेस- 0 

अन्य- 5

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान के अनुसार सेंसेक्स पहली बार 40,000 अंक के हुआ पार

सिक्किम

सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से एसडीएफ ने रुझानों में बढ़त बनाया हुआ है।

Assembly Elections Results: 01:00 बजे तक के दलगत रुझान

एसडीएफ- 3

कांग्रेस- 0

भाजपा- 0

अन्य- 4

प्रमुख खबरें

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,