चुनावी दंगल में उतरेंगे PM मोदी, 7 फरवरी को UP और उत्तराखंड में होगी जनसभा

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 7 फरवरी दिन सोमवार को बिजनौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटें कवर हो जाएंगी। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद क्रमश: 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव