Astrological Predictions: 2024 में देश की राजनीति में क्या होगा, कैसी रहेगी कानून व्यवस्था की स्थिति

By अंकित सिंह | Jan 01, 2024

वर्तमान समय में भी ज्योतिष शास्त्र का बेहद ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए भी देश-दुनिया में क्या होने वाला है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रभासाक्षी ने भी अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी को इस बार आमंत्रित किया। हमने अपने कार्यक्रम में रोहिताश्व त्रिवेदी से यह जानने की कोशिश की कि आखिर 2024 दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है? हमने भारत को लेकर भी रोहिताश्व त्रिवेदी से कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप दिया।

देश में कानून व्यवस्था की स्थिति?

उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 से लेकर नवंबर 2024 तक देश के कानून व्यवस्था चिंतनीय रह सकती है। सुरक्षा बलों को पूरी तरीके से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कहीं से भी अशांति का वातावरण फैलाने का प्रयास हो तो उसे पर चाबुक चलाने की कोशिश करनी चाहिए।

भाजपा और कांग्रेस के लिए 2024 कैसा रहेगा?

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के फिर से सरकार बनाने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा कि क्या वह सेकंड बिगेस्ट पार्टी बन पाते हैं यी नहीं। 

मोदी को लेकर 2024 क्या कहता है?

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन शैली, कार्यशैली और रणनीति के अंदर अभूतपूर्व बदलाव आएंगे। उनके कार्य करने के तरीकों में भी बदलाव आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मई-जून के दौरान कुछ आंशिक तनाव के भी योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य पीड़ा की भी आशंका दिखाई दे रही है। अगस्त के बाद से प्रधानमंत्री एक बार फिर से नए तेवर और कलेवर के साथ सामने आएं।गे इसके बाद वह एक बार फिर से यश प्राप्त की ओर बढ़ेंगे।

देश की अर्थव्यवस्था कैसी रहने वाली है?

भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में भी सर्वश्रेष्ठ रहने की उम्मीद है। हालांकि विश्व की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 2024 के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री मॉर्डनाइजेशन की ओर देश बढ़ेगा।

किसी प्राकृतिक का आपदा का संकट है?

2024 में बड़े अर्थक्वेक की भी संभावना है। मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इंसान को अपने जीवन शैली में बड़े बदलाव करने होंगे। किसानों के लिए भी 2024 कुछ खास नहीं रहने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2024 में क्या बदलेगा?

वैश्विक स्तर पर बहुत ज्यादा कुछ बदलने वाला है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस एक अप्रत्याशित कूटनीतिक को प्रदर्शित करेगा। रूस के लिए मार्च से लेकर मई तक का समय कुछ खास अच्छा नहीं है। अर्थव्यवस्था और आंतरिक व्यवस्था में थोड़े तनाव की स्थिति रहेंगे। जून जुलाई के बाद यह एक बार फिर से उत्थान की ओर बढ़ेगा। व्लादिमीर पुतिन के लिए भी कुछ स्वास्थ्य संकट दिखाई दे रहे हैं। एक योग यह भी बन रहा है कि चीन अपने किसी मित्र देश को सैन्य सहायता करने में अक्षम साबित होगा। वहीं, ईरान द्वारा जो प्रायोजित आतंकवाद है उस पर इजरायल का चोट चलता रहेगा। सागरों की बात करें तो अमेरिका अपना नौसैनिक वर्चस्व पुन स्थापित कर सकता है।

पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंध?

अभी जैसे हैं, उससे भी खराब हो सकते हैं। तनाव बढ़ता जाएगा। पाकिस्तान अफगानिस्तान के संबंध में खराब होंगे। पाकिस्तान के लिए स्थितियां और खराब होते दिखाई देंगे। चीन पाकिस्तान को मदद नहीं कर पाएगा। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान जैसे देश भारत के साथ मिलकर चीन के खिलाफ कोई योजना पर काम कर सकते हैं। भारत चीन संबंध में भी तनाव देखने को मिल सकता है।

अमेरिका और रूस के बीच बन पाएगी बात? 

उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस के एक साथ होने की संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कोई अन्य देश भी विश्व शक्ति के रूप में उभर सकता है। हालांकि, अमेरिका रूस एक साथ आते हैं तो भारत पर भी इसके अच्छे संकेत हो सकते हैं।

क्या अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होगा? 

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ट्रंप परिवार राजनीतिक लोकप्रियता को एक बार फिर से प्राप्त कर सकता है।

पाकिस्तान चुनाव में क्या होगा? 

उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ परिवार के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत