दिल्ली में 15 साल में सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

दिल्ली। दिल्ली में बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा और हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने सुबह सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर, ठंड बढ़ी 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मंगलवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छाया रहा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज 

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में पिछली बार सबसे अधिक तापमान 2006 में दर्ज किया गया जब पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। साल 2009 से 2020 के बीच फरवरी के महीने में सबसे अधिक पारा 2017 में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2020 में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, 2019 में 28.1 और 2018 में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Third Phase Voting : महाराष्ट्र की 11 सीट पर सुबह नौ बजे तक 6.64 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान में क्या-क्या हुआ? बंगाल में हुई वोटिंग के समय ताज़ा झड़पें, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने डाला अपना वोट

Share Market में ट्रेडिंग के समय को लेकर हुई थी चर्चा, अब SEBI ने लिया बड़ा फैसला

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद