हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कम से कम 1,000 नेता आप में शामिल होने को तैयार : सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कम से कम 1,000 स्थानीय नेता जल्दी ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगे और कई बड़े नेता भी अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के संपर्क में हैं। इन नेताओं के भाजपा छोड़ने से हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के बिखरने का दावा करते हुए सिसोदिया ने कहा कि पहाड़ी राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आप राज्य में सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धीमन सहित पार्टी के तीन नेताओं के आप में शामिल होने के बाद सिसोदिया ने यह आज यह दावा किया है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में भाजपा ने खो दी विश्वसनीयता, AAP को विकल्प के रूप में देख रही जनता: मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुएकहा, ‘‘धीमन जी जिला स्तरीय 20 अन्य नेताओं के साथ पार्टी (आप) में शामिल हुए हैं। अब भाजपा के जिला और ब्लॉक स्तर के और 1,000 नेता आप में शामिल होने वाले हैं क्योंकि उनका विश्वास टूट गया है। उन्हें लगने लगा है कि भाजपा राज्य में लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।’’ आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे ‘कुछ दिनों’ में आप में शामिल होंगे। सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा के कई बड़े नेता भी हमारे संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के 'सावरिया' बनें रणबीर कपूर, दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें

राज्य में भाजपा बुरी तरह बिखर चुकी है।’’ आप ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की अपनी कार्यकारी समिति को भंग कर दिया और भाजपा नेताओं की दल-बदल की पृष्ठभूमि में जल्दी ही उसके पुनर्गठन की घोषणा की। पिछले सप्ताह आप की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिले के प्रमुख इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा