हिमाचल में भाजपा ने खो दी विश्वसनीयता, AAP को विकल्प के रूप में देख रही जनता: मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है। हाल ही में भाजपा नेता हरमेल धीमान हमारी पार्टी में शामिल हुए और अब हिमाचल प्रदेश भाजपा के 1,000 नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्वसनीयत खो दी है और वहां के लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ठाकुर के नाम पर नड्डा की मुहर, बीजेपी चीफ ने किया साफ, किसके चेहरे पर हिमाचल का चुनाव लड़ेगी पार्टी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है। हाल ही में भाजपा नेता हरमेल धीमान हमारी पार्टी में शामिल हुए और अब हिमाचल प्रदेश भाजपा के 1,000 नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

चुनावी तैयारियों में जुटी पार्टियां

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में कामयाबी हासिल करने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी अपने बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पिछले साल हुए उपचुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि कई चुनावों में नाकामी के बाद उसके प्रदर्शन में बदलाव आएगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में 21 दिनों में हुई 19 हत्याएं, CM खा रहे हैं हिमाचल में ठंडी हवाएं, सिद्धू ने साधा AAP सरकार पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने हाल ही में चुनाव की तैयारियों के तहत हिमाचल प्रदेश का दौरा किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़