पाकिस्तान में छावनी पर आत्मघाती हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत, छह आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू में मंगलवार को मुख्य छावनी की चाहरदीवारी में विस्फोटकों से लदे दो वाहन घुस गए और आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 16 घायल हो गए।

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान संगठन ने एक बयान में बन्नू में हमले की जिम्मेदारी ली। यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है।

अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि पास की रिहायशी इमारतों में पांच लोगों के हताहत होने की खबर है, जबकि बचाव कर्मचारियों ने बन्नू छावनी की चाहरदीवारी से सटी एक मस्जिद के मलबे से चार शव बरामद किए हैं। सूत्रों ने बताया कि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश