Ram Mandir: किस गति से चल रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | Jan 13, 2023

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी किस स्तर पर पहुंचा है और यहां कब तक पूरा हो सकता है। इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि तय समय सीमा के अनुसार ही भक्तों के लिए मंदिर को खोला जाएगा। उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्य की गति पर भी संतोष जताया है। 

इसे भी पढ़ें: RJD नेता जगदानंद सिंह का बयान, नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण, भाजपा का पलटवार

चंपत राय ने कहा कि चारो ओर बनने वाले परकोटा की खुदाई शुरू हो गई है..चार कोने पर चार मंदिर होंगे। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि राम मंदिर का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। यह भी कहा जा रहा कि दूसरा चरण दिसंबर 2024 तक आकार लेगा जबकि 2025 तक मंदिर का पूरा निर्माण कार्य संप्पन होगा। जनवरी 2024 में मंदिर दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें