RJD नेता जगदानंद सिंह का बयान, नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण, भाजपा का पलटवार

Jagadanand singh
ANI
अंकित सिंह । Jan 7 2023 12:31PM

जगदानंद सिंह ने अपने बयान में कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, जगदानंद सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जगदानंद सिंह के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर रही है। जगदानंद सिंह ने अपने बयान में कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: शाह ने कहा कि अगले साल आम चुनाव से पहले एक जनवरी तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा

राजद नेता ने आगे कहा कि भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं हैं। आपको बता दें कि जगदानंद सिंह लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनकी ओर से इस तरह के बयान पर भाजपा अब हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या किसी और धर्म के पावन स्थल को नफ़रत की ज़मीन कहा जाएगा? नहीं पर बार बार हिंदू आस्था पर चोट क्यूँ? उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था पर हर समय हमला क्यों? राम जन्मभूमि” को नफ़रत की ज़मीन के रूप में लेबल करना अस्वीकार्य है। क्या जगदानंद सिंह पर कार्रवाई करेगी राजद? या फिर वोटबैंक के नाम पर ठीक है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया

भाजपा जगदानंद सिंह के बयान पर हैरानी जता रही है। अपने बयान में जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अब श्रीराम लोगों के दिलों से हटकर क्या मंदिरों में बैठेंगे? उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे? लोगों के दिलों से भाग जाएंगे? क्या भारत राम का नहीं रहेगा? अब सिर्फ मंदिरों में ही राम रहेंगे? उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अब इस देश में इंसानियत नहीं बची है। अब उन्मादियों में राम बचे हैं। दरअसल जगदानंद सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हाल में ही अमित शाह ने कहा था कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़