आतिशी चुनी गईं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को रविवार को यहां आम आदमी पार्टी ‘आप’ के विधायकों की बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 22 विधायक - जिनमें कालकाजी से विधायक आतिशी भी शामिल हैं - बैठक में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के कामकाज के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।

प्रमुख खबरें

एशिया कप में Pakistan A ने Hasan Nawaz के 79 रन से India A को दिया 314 रन का लक्ष्य

लद्दाख में सहायक निदेशक के 32 पदों पर UPSC करेगा सीधी भर्ती, एलजी ने दी हरी झंडी

MCX पर Gold और Silver के दाम एक साल के निचले स्तर पर, आगे भी गिरावट के आसार

Cyclone Akwan: पश्चिम बंगाल में किसानों को 212 करोड़ रुपये की राहत राशि