खिलाड़ी से हाथापाई करने के लिये दो मैच से निलंबित हुए मेस्सी, बार्सिलोना ने हासिल की चौथी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

मैड्रिड। बार्सिलोना ने निलंबित लियोनेल मेस्सी के बिना लगातार दूसरी जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से तीसरा स्थान हासिल किया जबकि एटलेटिको मैड्रिड ने अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त सात अंक तक पहुंचा दी। बार्सिलोना ने एल्ची को 2-0 से हराया। फ्रेंकी डि जोंग ने 39वें मिनट में गोल किया और फिर 89वें मिनट में रिक्वी पुइग के गोल में मदद की। बार्सिलोना की लीग में यह लगातार चौथी जीत है। मेस्सी पर विरोधी टीम के खिलाड़ी से हाथापाई करने के लिये दो मैच का प्रतिबंध लगा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय