गुरुग्राम में एक मुस्लिम पर हमला, गंभीर ने की घटना की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ने गुरुग्राम में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हुए कथित हमले की घटना को सोमवार को ‘‘निंदनीय’’ करार दिया और प्राधिकारियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘गुरुग्राम में एक मुस्लिम व्यक्ति से टोपी उतारने, जय श्री राम का उद्घोष करने को कहा गया। यह निंदनीय है। गुरुग्राम प्राधिकारियों को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जो एक मिसाल हो। हमारा राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष है, जहां जावेद अख्तर ‘ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे’ लिखते हैं और राकेश मेहरा ने हमें ‘दिल्ली 6’ में ‘अर्जियां’ जैसा गीत दिया।

इसे भी पढ़ें: सियासी पंडितों को अब मानना होगा, अंकगणित के आगे एक केमेस्ट्री भी होती है

गंभीर ने एक अन्य ट्वीट किया , ‘‘धर्मनिरपेक्षता पर मेरे विचार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ मंत्र से प्रेरित हैं।... मैं स्वयं को केवल गुरुग्राम की घटना तक सीमित नहीं रख रहा, जाति/धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार का दमन निंदनीय है। भारत सहिष्णुता एवं समावेशी विकास की अवधारणा पर आधारित है।’’ उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में 25 मई को लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से पिटाई की थी। पीड़ित को कथित रूप से टोपी उतारने और ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करने को कहा गया था।

प्रमुख खबरें

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व