दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

By एकता | Aug 20, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय में आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाईजी के रूप में हुई है। हमले के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद, उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

All the updates here:
Aug 20, 2025  18:18

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने एक बयान में बताया कि सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राजकोट (गुजरात) निवासी 41 वर्षीय आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमला सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ।
Aug 20, 2025  18:17

मेरे बेटे का किसी राजनीतिक दल से... रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी की मां

राजेश की गिरफ्तारी के बाद राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची और उसकी मां भानुबेन सकारिया से पूछताछ की। बाद में भानुबेन ने संवाददाताओं से कहा कि उनका बेटा ऑटो-रिक्शा चालक है और उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया, 'वह पशु प्रेमी है और दिल्ली की सड़कों से सभी आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में भेजने के उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश से बहुत दुखी था। कुछ दिन पहले वह हरिद्वार गया था और फिर हमें फोन पर बताया कि वह दिल्ली में कुत्तों के समर्थन में प्रदर्शन में भाग लेने जा रहा है।' भानुबेन ने कहा, 'उसने फोन पर इससे ज़्यादा कुछ नहीं बताया।'
Aug 20, 2025  15:50

Video । हमलावर ने रेखा गुप्ता के शालीमार स्थित घर की रेकी की थी

Aug 20, 2025  15:48

रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा विधायक हरीश खुराना ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Aug 20, 2025  15:47

रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का बयान

Aug 20, 2025  12:30

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले की Arvind Kejriwal ने की निंदा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा जताया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुशलता की कामना की।


Aug 20, 2025  12:28

आरोपी पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था, परवेश वर्मा ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Aug 20, 2025  12:26

रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने क्या कहा?

Aug 20, 2025  12:25

यह निंदनीय है, Rekha Gupta पर हुए हमले पर सौरभ भारद्वाज ने दी प्रतिक्रिया

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले पर आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'यह निंदनीय है। हमारे समाज में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है। सवाल यह है कि कौन सा समूह हिंसा को संरक्षण दे रहा है? हिंसा सिर्फ़ मुख्यमंत्री पर हमले तक ही सीमित नहीं है बल्कि SSC के छात्रों और शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई तक भी होती है। किसानों ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया लेकिन पुलिस ने उन पर हिंसक कार्रवाई की, यह भी हिंसा ही थी। पुलिस को नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है। एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक भाजपा समर्थक ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। उस समय भाजपा ने कहा था कि वह व्यक्ति एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था जो अरविंद केजरीवाल से नाराज़ था। जब भी अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, भाजपा कहती थी कि दिल्ली की जनता उनसे नाराज़ हैं। हम यह नहीं कहेंगे कि दिल्ली की जनता रेखा गुप्ता जी से नाराज़ है इसलिए हमला हुआ। किसी पर भी हमला ग़लत है। हम इस समय भाजपा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि सैद्धांतिक रूप से हिंसा ग़लत है और सभी दलों को इस तरह के कृत्य की निंदा करनी चाहिए।'
Aug 20, 2025  12:23

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले व्यक्ति की तस्वीर

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेज़ों की जांच भी की जा रही है।


Aug 20, 2025  12:21

रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में, भाजपा ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता इस घटना से 'घबराई हुई' हैं, लेकिन वह ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'आज सुबह जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह लोगों से बातचीत कर रही थीं। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया, उन्हें कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश की।' सचदेवा ने कहा, 'हाथापाई के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया... पुलिस उसकी पहचान और अन्य जानकारियों की जांच कर रही है।'

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका