आतंकी ठिकानों पर हमला भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और क्षमता दिखाती है: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पड़ोस में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई ने भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और घातकता का स्तर दिखाया। सिंह ने भारतीय वायुसेना के एक सेमिनार में कहा कि हम सब यह जानते हैं कि भारतीय (वायु) सेना प्रौद्योगिकी रूप से आधुनिक और अत्यंत सक्षम बल है। हमारे पड़ोस में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई ने भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और घातकता के स्तर को दिखाया।

भारतीय वायुसेना ने 40 सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाले पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया था।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल