‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर भी विरोध-प्रदर्शन की कोशिश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

मुंबई। दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास विरोध-प्रदर्शनों की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार रात को यह जानकारी दी। दिल्ली में कल की हिंसा के विरोध में मरीन ड्राइव पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

 

डीसीपी संग्राम सिंह निशंदर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई में आज़ाद मैदान को रखा गया है। इसके बावजूद कि कुछ लोग गेटवे ऑफ इंडिया जा रहे थे, जब हमने उन्हें रोका, तो वे मरीन ड्राइव पर इकट्ठा हुए। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही थी, उन्हें शांति से खदेड़ दिया गया। अधिकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस होटल के पास स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए पास की सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा: AAP नेता गोपाल राय ने LG आवास के बाहर डाला डेरा

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रहे दिल्ली हिंसा के खिलाफ कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान से संबंधित संदेशों को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बरतने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) प्रणय अशोक ने कहा,  विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान को छोड़कर शहर के किसी भी स्थान पर सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग किसी भी गैरकानूनी सभा में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’’

 

प्रमुख खबरें

Hijab controversy: नीतीश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीड‍िया पर मिली थी धमकी

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील!

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट