भिंड के जिला अस्पताल में भीड़े अटेंडर और नर्स, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक सरकारी अस्पताल में मरीज के अटेंडर और ड्यूटी पर एक नर्स के बीच झूमझटकी और मारपीट की एक खबर सामने आई है। घटना के बाद गुरुवार को अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ़ कार्रवाई की माँग को लेकर धरने पर बैठ गया। हालांकि कोतवाली में दोनो पक्षों के बीच समझौता होने से मामला खत्म हुआ।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है जहां जितेंद्र नाम का शख़्स ने अपने परिजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पुरुष मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा था।  इस दौरान ड्यूटी पर आशा पानसे मौजूद थीं। मरीज को हो रही तकलीफ़ को देखते हुए अटेंडर ने नर्स को दावा देने के लिए बोला जिस पर आशा नर्स ने मरीज़ को बोतल लगा दी।

लेकिन अटेंडर जितेंद्र अपने आप को फ़ौजी बताते हुए बार बार दावा देने की बात पर अड़ गया। इसी दौरान नर्स अपने फोन से किसी से बात कर रही थी। तभी पीछे से आए अटेंडर ने नर्स का मोबाइल फ़ोन छुड़ा कर ज़मीन पर पटक दिया और उसने थप्पड़ मार दिया। अचानक इस तरह परिस्थिति बनने से दोनो के बीच हंगामा और झूमझटकी शुरू हो गयी।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहे शामिल 

वहीं विवाद बढ़ने के दौरान ही गुसाई नर्स ने अपनी चप्पल से अटेंडर फौजी को मारना शुरू कर दिया। वही अटेंडर ने भी नर्स का गला दबाने की कोशिश की आपस मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान मौके पर रही मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस घटना की जानकारी लगने के बाद आज भिंड जिला अस्पताल का पूरा नर्सिंग स्टाफ कामबंद हड़ताल पर बैठ गया। वही सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल ने बताया की उन्हें भी घटना की जानकारी सुबह अस्पताल पहुँचने पर लगी। जिस पर वे और अन्य डाक्टर्स और अधिकारी नर्स को लेकर उसके साथ कोतवाली थाने भी गए थे। हालांकि उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीज़ों को हो रही परेशानी की सूचना मिलने पर वे अस्पताल वापिस आ गए थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप