अगले साल की शुरुआत में होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी : डॉट सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

नयी दिल्ली|  देश में 5जी इंटरनेट सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: मानवीय आधार पर अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव को पाक ने ठुकराया : रिपोर्ट

सार्वजानिक क्षेत्र के दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स) ने एक बयान में कहा कि एक कार्यशाला के दौरान दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि 5जी इंटरनेट हमें एक शानदार अवसर प्रदान करता है और इसकी नीलामी अगले साल की शुरुआत में होगी।

सी-डॉट ने कहा, सचिव ने सी-डॉट से भारतीय कंपनियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के सहयोग से 5जी और 6जी इंटरनेट सेवाओं को शीघ्र शुरू करने में सक्रिय नेतृत्व निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाया: भाजपा सांसद सूर्या

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वदेशी विनिर्माण परिवेश की ताकत और कमजोरियों पर विचार-विमर्श करने के लिए उद्योग, अनुसंधान एवं विकास संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाना था।

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट