पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की हुई नीलामी, नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में बिका

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले चीजों की नीलामी का समय पूरा हो गया है। इस नीलामी में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की सबसे ज्यादा बोली डेढ़ करोड़ रुपए की लगी। इन चीजों की नीलामी का आखिरी तारीख गुरुवार थी। मोदी के उपहारों को लेकर वेबसाइट पर एक ऑप्शन के माध्यम से ई-नीलामी की गई थी। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीरज चोपड़ा की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने मोदी को भाला उपहार स्वरूप दिया था। इस भाले की कीमत डेढ़ करोड़ लगाई गई है। हालांकि मार्केट में 80 हजार से 1 लाख रुपये तक इसकी बताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी की ‘चुप्पी’ पर कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल

वहीं, सबसे अधिक बोली प्राप्त करने वाली वस्तुओं में लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा भी शामिल रही जिसके लिए 117 बोलियां लगीं। इसी तरह, पुणे मेट्रो लाइन के एक स्मृति चिह्न के लिए 104 बोलियां जबकि विजय मशाल के स्मृति चिह्न के लिए 98 बोलियां प्राप्त हुईं। आपको बता दें कि की नीलामी से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन में दान के रूप में दिया जाता है। इससे पहले 2019 में भी सितंबर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में बहुत सारी चीजों की नीलामी की गई थी। उस दौरान भी जो राशि मिली थी उसको दान में दे दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Fort Hood हमले के दोषी Nidal Hasan के मृत्युदंड को Donald Trump ने दी मंजूरी

Rahul Gandhi के फॉर्म 6 वाले आरोप का Election Commission ने किया खंडन, दावे को बताया गुमराह करने वाला

Saudi Arabia में त्वरित सैन्य तैनाती को Pakistan और तुर्किये ने दी मंजूरी

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल