By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022
नयी दिल्ली, देश की प्रमुख दवा कंपनियों अरविंदो फार्मा तथा सन फार्मास्युटिकल्स ने अमेरिकी बाजार से अपने विभिन्न उत्पाद वापस लेने की घोषणा की है। विनिर्माण के मानदंडों को पूरा करने में विफल रहने की वजह से इन कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ रहा है। अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) की ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार, अरविंदो फार्मा की अमेरिकी इकाई मॉक्सिफ्लोक्सासिन ऑप्थैलमिक सॉल्यूशन की 1,15,776 बोतलों को बाजार से वापस ले रही है।