आरोन फिंच ने खेली रिकॉर्ड पारी, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 50 रन से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2021

वेलिंगटन। कप्तान आरोन फिंच की नाबाद 79 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 50 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट 156 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को 18.5 ओवर में महज 106 रन पर समेट दिया। श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला सात मार्च को खेला जाएगा।न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती दो मैचों को जीत कर श्रृंखला में 2-0 से आगे थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच जीत कर शानदार वापसी की। मैन ऑफ द मैच फिंच ने पारी का आगाज करते हुए नाबाद रहे और 55 गेंदों का सामना करके पांच चौके और चार छक्के लगाये। उन्होंने अपने सभी छक्के काइल जैमीसन के पारी के आखिरी ओवर में लगाये।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत