ऑस्ट्रेलिया अदालत ने फेसबुक पर की गयी टिप्पणियों के लिए मीडिया कंपनियों को ठहराया जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सोमवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि मीडिया कंपनियां अपने फेसबुक पेज पर मानहानि करने वाली टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार हैं। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी कि तीन मीडिया कंपनियां हिरासत में लिये गए एक स्थानीय युवक डायलन वोलर के बारे में उपयोक्ताओं की ओर से की गयी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार हैं। 

इसे भी पढ़ें: इथोपिया के सेना प्रमुख को लगी गोली, प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने दी जानकारी

वोलर ने अपनी याचिका में दावा किया था कि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड, द ऑस्ट्रेलियन, और स्काई न्यूज के प्रकाशक उनके फेसबुक पेज पर की गयी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार हैं। वोलर के खिलाफ की गयी टिप्पणियों में उस पर बलात्कारी होने और सैलवेसन ऑर्मी के एक अधिकारी पर हमला कर उसकी एक आंख फोड़ने के आरोप हैं। युवक के वकील ने इन टिप्पणियों को मानहानिकारक बताया है।

 

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam