इथोपिया के सेना प्रमुख को लगी गोली, प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने दी जानकारी

ethiopia-army-chief-of-staff-has-been-shot-prime-minister-abiy-ahmed-announced

सैन्य वर्दी पहने हुए अहमद ने रविवार सुबह बताया कि सेना प्रमुख सीअरे मेकोनेन को किसी ने गोली मार दी है। फिलहाल मेकोनेन की हालत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

अदीस अबाबा। इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने रविवार को टीवी पर बताया कि देश के सेना प्रमुख को गोली लगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के एक स्वायत प्रांत में तख्ता पलट के प्रयास को भी विफल कर दिया है। सैन्य वर्दी पहने हुए अहमद ने रविवार सुबह बताया कि सेना प्रमुख सीअरे मेकोनेन को किसी ने गोली मार दी है। फिलहाल मेकोनेन की हालत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बोइंग ने 737 मैक्स विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़ा काम किया पूरा

इथोपिया में फिलहाल इंटरनेट बंद है। अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। अमेरिकी दूतावास ने राजधानी अदीस अबाबा और बहिर दार में गोलीबारी को लेकर अपने कर्मचारियों को सतर्क किया है और उनसे सुरक्षित रहने को कहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़