आस्ट्रेलिया दिमागी खेल खेलता रहे, हमारा फोकस अपनी टीम पर : अजिंक्य रहाणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

मेलबर्न। भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया भले ही ‘मानसिक खेल’ खेलता रहे लेकिन उनका फोकस अपनी टीम पर रहेगा। आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने गुरूवार को कहा कि भारतीय टीम दबाव में रहेगी तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे पर वे अतिरिक्त दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। रहाणे ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया दिमागी खेल खेलने में माहिर है। उन्हें खेलने दीजिये। हम अपने खेल पर फोकस करेंगे। हम अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बढ़ाया भारत का मनोबल, फिर से वापसी करेगा इंडिया

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत की कप्तानी करना मेरे लिये फख्र की बात है। यह शानदार मौका है और जिम्मेदारी भी लेकिन मैं कोई दबाव नहीं लेना चाहता।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा काम टीम का साथ देना है।फोकस मुझ पर नहीं, टीम पर है और हम एक टीम के रूप में अच्छा खेलना चाहते हैं।’’ कोहली ने भी स्वदेश रवाना होने से पहले रहाणे से बेखौफ खेलने का आग्रह किया। रहाणे ने कहा ,‘‘ विराट ने जाने से पहले हमसे बात की। एडीलेड में हमारा टीम डिनर था और उसने हम सभी से एक दूसरे के लिये खेलने, एक दूसरे की कामयाबी का आनंद लेने और मैदान पर एक दूसरे की मदद करने के लिये कहा।’’ रहाणे ने कहा कि एडीलेड में तीसरे दिन एक घंटे के खराब खेल से उनकी टीम खराब नहीं हो जाती।

इसे भी पढ़ें: शर्मनाक हार से दुखी भारतीय क्रिकेट टीम, गौतम गंभीर ने इस तरह बढ़ाया बल्लेबाजों का मनोबल

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने दो दिन अच्छा खेला लेकिन बस एक घंटे के खराब खेल से हार गए। हमने आत्ममंथन किया और अब हम अपनी ताकत पर फोकस करेंगे।’’ शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं और रहाणे ने कहा कि वह उन पर और मयंक अग्रवाल पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा ,‘‘ सलामी बल्लेबाजों की भूमिका अहम होती है। मैं उन पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहता। मैं उन्हें स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी देना चाहता हूं। शुरूआत में साझेदारी बनने से बाद में आने वाले बल्लेबाजों को आसानी हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

दिनदहाड़े HPCL के प्लांट में घुसकर किया था डबल मर्डर, योगी की पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में ठोकी गोली

Health Tips: Medical Report का बड़ा अलर्ट, Blood Sugar जांचने वाला HbA1c टेस्ट भरोसेमंद नहीं

Gurugram Construction Accident! पीड़ित परिवारों को मिली 40-40 लाख की मदद, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सौंपे चेक