कोविड-19 के कारण भारत में जूनियर पुरुष हॉकी WC से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 से जुड़े सरकारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की जिसमें इस वर्ष के आखिर में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप भी शामिल है। जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा। इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है। हॉकी आस्ट्रेलिया ने इसके साथ घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली उनकी टीम और उनका ट्रांस तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड अगले महीने से शुरू होने वाले प्रो लीग के तीसरे सत्र में भी भाग नहीं लेंगे।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन