तालिबान का डर! अफगान महिला फुटबॉल टीम देश छोड़ पहुंची पाकिस्तान

Afghan women footballers fled the country to Pakistan
निधि अविनाश । Sep 16 2021 1:20PM

अफगानिस्तान की युवा महिला फुटबॉल टीम अपने परिवार वालों के साथ पाकिस्तान के लाहौर पहुंची है।इस समय महिला टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के अंदर फीफा हाउस में रह रही है।

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही वहां की महिलाओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। इसी बीच अफगानिस्तान की युवा महिला फुटबॉल टीम अपने परिवार वालों के साथ पाकिस्तान के लाहौर पहुंची है। बता दें कि, महिला टीम तालिबान से  नजरे छिपाते हुए पाकिस्तान पहुंचने में कामयाब हुई है। इन मुश्किलों के बीच अब यह टीम तीसरे देश में रहने के लिए शरण मांग रही है। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान का अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेना मुश्किल! टिम पेन ने दिए संकेत

पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी उमर जिया ने एक बयान में बताया कि, महिला टीम पाकिस्तान में 30 दिनों तक रहेंगी फिर अन्य देश में रहने के लिए निकल जाएंगी। इस समय महिला टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के अंदर फीफा हाउस में रह रही है। तालिबान ने अपने पहले के शासन में 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान की महिलाओं पर कई रोक लगा दी थी। लड़कियां स्कूल नहीं जा सकती थी और महिलाएं काम भी नहीं कर सकती थी ,साथ ही महिलाओं के खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़