पैरालिंपिक खेलों में भारत को 19 पदक मेले जिससे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ : खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 07, 2021

शिमला।  भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतिय पैरालिंपिक संघ के चीफ पैट्रन अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में पैरालिंपिक के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो में हुए पैरालिंपिक खेलों का समापन हो गया है। जिस तरह ओलिंपिक खेलों में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया था। उससे कहीं ज्यादा भारत के पैरा एथलीटों ने पैरालिंपिक खेलों में प्रदर्शन किया है, क्योंकि पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने इन पैरालिपंकि खेलों से पहले इतने पदक नहीं जीते थे, जबकि इस बार के खेलों में पैरालिंपिक के इतिहास में मिले कुल पदकों से भी ज्यादा पदक जीत लिए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की

 

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के दो एथलीट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें शूटर अवनि लेखरा है, जिन्होंने निशानेबाजी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना ने भी दो पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल शामिल है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने गोल्ड मेडल जीता है। पैरा एथलीट निषाद कुमार जो कि हिमाचल से है उन्होंने पुरुषों के हाई जंप के मुकाबले में रजत पदक जीता ।

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत