आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की

Himachal Governor

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक सुन्दर राज्य है और यहां के लोेग बहुत सरल हैं। सेवा के दौरान उन्हें अधिक से अधिक लोगों से मिलना चाहिए ताकि उन्हें लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी हासिल करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश भर की यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और लोगों के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने की सलाह दी

शिमला  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में 2020 कैडर के चार आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित किया गया है। ये परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलाॅन शिमला में राज्य विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन चार प्रोबेशनर्ज में ओम कान्त ठाकुर, अभिषेक कुमार गर्ग, गुरसिमर सिंह और दिव्यांशु सिंघाल शामिल हैं।

इन प्रोबेशनर्ज से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक सुन्दर राज्य है और यहां के लोेग बहुत सरल हैं। सेवा के दौरान उन्हें अधिक से अधिक लोगों से मिलना चाहिए ताकि उन्हें लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी हासिल करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश भर की यात्रा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: एक लाख करोड़ की निधि ग्रामीण स्तर पर सुदृढ़ करेगी कृषि-बागवानी अधोसंरचनाः सुरेश भारद्वाज

उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और लोगों के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने की सलाह दी, जिससे अफसरशाही के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आए। उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति के अपने हाल ही के दौरे के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश के तीव्र विकास का कारण यहां के लोगों की अफसरों के पास सुगम पहंुच है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से विकास की गति बाधित होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन संवाद में बोले...‘मिस’ करता हूं मंडियाली धाम

आर्लेकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम कागज रहित कार्य प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और युवा अधिकारियों को इस क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश में इस प्रकार का वातावरण विकसित किया जाना चाहिए कि लोग पर्यटन गतिविधियों में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले को पर्यटन से जोड़ना चाहिए और वर्षभर जिलावार पर्यटन गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को सफल एवं यादगार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यताएं और हिमाचल प्रदेश में अभी तक के अपने अनुभव सांझा किए। संयुक्त निदेशक हिपा ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़