अयोध्या जमीन मामला: महिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, कहीं यह बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 14, 2021

लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन से जुड़े मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदर्शन करती महिला कार्यकर्ताओं का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या ट्रस्ट जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा पाल, महिला नेत्री करिश्मा ठाकुर सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आम आदमी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ का जवाब देना होगा। 

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा है तो यह लूट है, भ्रष्टाचार है। आम आदमी के चंदे और भावनाओं पर 16 करोड़ की लूट आम आदमी के साथ विश्वासघात है। यह महज भ्रष्टाचार नहीं है, भावनाओं पर चोट है। हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। चंदा चोर, गद्दी छोड़।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत दिसंबर में होगी, ट्रस्ट का ऐलान 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की थी। सिंह ने लखनऊ में दावा किया था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित