CM Yogi Action On Budaun Sajid Encounter: आयुष-आहान का गला काटा, योगी की पुलिस ने ठोक दिया, जानें डबल मर्डर केस की पूरी जानकारी

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2024

उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मडर्र ने बवाल मचा दिया। दो बच्चों की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने  तोड़फोड़ और आगजनी भी कई। माहौल खराब होता देख कई थानों की पुलिस भी पहुंची। इलाके में पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दूसरे की तलाश भी जारी है। घटना के करीब दो घंटे बाद साजिद को कथित पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि साजिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई जब उसने अपना पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलीबारी की। पूरे मामले में अब तक क्या हुआ आपको बताते है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: आजम खान तय करेंगे मुरादाबाद और रामपुर में सपा का प्रत्याशी

पीड़ित परिवार की FIR में क्या लिखा है ?

बदायूं डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की है। एफआईआर में लिखा गया कि आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे चाहिए क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है और मेरे बेटों (मृतक) को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया। जब मेरी पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। साजिद ने मेरे जीवित बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की और उसे चोटें आईं। दोनों भाग रहे थे और साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य और वरूण गांधी को लेकर अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली

साजिद का एनकाउंटर... जावेद का भी आएगा नंबर

डबल मर्डर केस में एसएसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था। कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई। 

आयुष-आहान का काटा गला

आईजी ने बताया कि आरोपी घर में गया और पहले बच्चों की दादी से मिला और उसके बाद उसने दूसरी मंजिल पर जाकर तीनों बच्चों पर हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज कराया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना के बाद परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय निवासियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इलाके में सुरक्षा तैनात करने का आदेश दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साजिद इलाके में नाई की दुकान चलाता था और उसकी दुकान मृतक बच्चों के घर के काफी करीब स्थित है।  

प्रमुख खबरें

भारत, ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते से निर्यातकों के लिए नए अवसर: FIEO

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद