आयुष्मान भारत से बाहर रहने का फैसला आप की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2018

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बाहर रहने का दिल्ली की आप सरकार का फैसला उसकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजना से बाहर रहने के आप सरकार के फैसले के बारे में बताएंगे।

शाह ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा मात्र अपने राजनीतिक स्वार्थ और द्वेष के कारण प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - आयुष्मान भारत' के लाभ से वंचित रखना बहुत ही दु:खद और निंदनीय है। आम आदमी पार्टी की संकीर्ण सोच की वजह से दिल्ली की गरीब जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। आप को अपनी इस हीन राजनीति के लिए जनता को जवाब देना होगा।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को शुरू की गई स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ केवल प्रचार का हथकंडा है और यह एक और जुमला साबित होगी। आप ने इस योजना को ‘‘एक और सफेद हाथी’’ करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह दिल्ली में 50 लाख में से केवल छह लाख परिवार को कवर करती है।

 

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला