Ayushmann Khurrana Birthday: डेब्यू फिल्म से ही सुपरस्टार बन गए थे आयुष्मान खुराना, आज मना रहे 41वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 14, 2025

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज यानी की 14 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष्मान उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने 'कंटेंट' और 'कमिटमेंट' से अपनी पहचान बनाई है। चंडीगढ़ के एक साधारण से परिवार से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि आयुष्मान खुराना का अब तक का सफर संघर्ष, प्यार, इरादों और कई रोचक किस्सों से भरा रहा है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

थिएटर से की शुरूआत

आयुष्मान खुराना कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में सक्रिय रहे थे। उन्होंने डीएवी कॉलेज के थिएटर समूहों में काम किया और 'आगाज' और 'मंचतंत्र' जैसे ग्रुप में जुड़कर नाटकों में अभिनय किया। वहीं बचपन से उनकी रुचि गाने और कविता में रही थी। बाद में यही अनुभव उनके करियर के लिए बुनियाद साबित हुआ।

रोडीज से मिली पहचान

फिल्मी पहचान मिलने से पहले आयुष्मान की टीवी की दुनिया में अच्छी खासी पैठ बन चुकी थी। उन्होंने एमटीवी रोडीज सीजन 2 जीतकर पब्लिक प्रोफाइल हासिल की। इसके बाद वह रेडियो जॉकी के रूप में काम करने लगे और टीवी होस्टिंग भी की। आयुष्मान खुराना ने 'जस्ट डांस', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'एमटीवी रॉक ऑन' जैसे शो की मेजबानी की।

फिल्मी सफर

साल 2012 में आयुष्मान ने बड़े पर्दे पर फिल्म 'विक्की डोनर' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम थी। फिल्म की अनोखी कहानी दर्शकों को भा गई। हालांकि उनके फिल्मी सफर में काफी उतार-चढ़ाव भी आए। लेकिन आयुष्मान ने हमेशा ऐसे रोल चुनें, जो ह्यूमर, सामाजिक मुद्दों और संवेदनशीलता को साथ लेकर चलते हों। उन्होंने 'नौटंकी साला', 'हवाईजादा', 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो', 'अंधाधुंन', 'आर्टिकल 15', 'ड्रीम गर्ल', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी सफल फिल्में की हैं।

इसके अलावा आयुष्मान खुराना के गानों की लिस्ट भी काफी लंबी है, जोकि काफी लोकप्रिय भी हुए। अभिनेता ने 'पानी दा रंग', 'मिट्टी दी खुशबू', 'साड्डी गली', 'इक वारी', 'हारेया', 'नज्म नज्म', 'इक मुलाकात', 'अरे प्यार कर ले' और 'कान्हा' जैसे गाने गाए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Himanshu Dhillon ने जीता 10m एयर राइफल में रजत पदक

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर