आयुष्मान खुराना दूसरी बार करने जा रहे हैं अनुभव सिन्हा के साथ राजनीतिक ड्रामा, पढ़ें फिल्म की पूरी जानकारी

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2021

आयुष्मान खुराना अपनी सब्जेक्टिव फिल्मों के लिए जानें जाते हैं। शुभ मंगल सावधान, अर्टिकल 15, अंधाधुन, बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब वह राजनीतिक ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान खुराना दूसरी फिल्म अनेक (Anek) लेकर आ रहे हैं। फिल्म से अपनी पहली झलक को आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह एक राजनीतिक नाटक होगी। आयुष्मान ने फिल्म से जोशुआ के रूप में अपने लुक की झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

इसे भी पढ़ें: रश्मि रॉकेट के बाद तापसी पन्नू ने शुरू की नयी फिल्म की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर 

आयुष्मान और अनुभव इससे पहले समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 2019 क्राइम ड्रामा आर्टिकल 15 में एक साथ काम कर चुके हैं। इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म हाल ही में फ्लोर पर गई है और निर्माताओं ने देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में एक व्यापक शूटिंग शेड्यूल की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, अनूप अब तक की सबसे महंगी और बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक को उनके बैक-टू-बैक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक हिट्स जैसे कि मुल्क, अनुच्छेद 15 और थप्पड़ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म बनारस मीडिया वर्क्स और टी-सीरीज़ के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा