आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने शेयर की अपने पहले डेट की तस्वीर, दोनों को पहचानना मुश्किल

By रेनू तिवारी | May 05, 2020

ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय और मजबूत कपल में से एक हैं क्योंकि वे हमेशा एक-दूसरे का हर उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति में साथ देते रहे हैं। सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटी की तरह ताहिरा और आयुष्मान खुराना भी वर्तमान में वैश्विक महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ा रहा है और अपने फैंस से घर के अंदर रहने का आग्रह कर रहे हैं।

आज, ताहिरा ने अपने पति के साथ एक बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें सच में दोनों को पहचानना काफी मुश्किल है। यह तस्वीर तब की है जब ताहिरा और अयुष्मान को डेट करते हुए एक साल पूरा हो गया था। तस्वीर में, अयुष्मान को ताहिरा से कुछ दूरी पर बैठा देखा जा सकता है। इस तस्वीर को  ताहिरा शेयर करते हुए ने कैप्शन में कहा है कि वह सामाजिक दूरी को लेकर मज़ाक कर रही है। तस्वीर को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "पहले साल की डेटिंग और हम सामाजिक भेद के मजबूत विश्वासी थे!

दोनों की पहचान में न आने वाली ये तस्वीर काफी वायरसल हो रही हैं। ताहिरा की इस तस्वीर पर काफी सेलेब्रिटी ने भी कमेंट किया है। यामी गौतम ने लिखा कि ये तस्वीर शानदार है। वहीं एकता कपूर ने भी तस्वीर की तारीफ की हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार