कर्नाटक के सियासी नाटक के बीच बेंगलुरू पहुंचेंगे आजाद और वेणुगोपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

नयी दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर संकट की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल मंगलवार की शाम को बेंगलुरू पहुंच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ये दोनों वरिष्ठ नेता राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर संकट को दूर करने का प्रयास करेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा नेता कह रहे थे कि 23 मई के बाद कांग्रेस-जद(एस) की सरकार चली जाएगी। कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा नेता एस.एम. कृष्णा से मुलाकात की थी, जिससे ये अटकलें और तेज हो गई थीं।

कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से इस बार भाजपा ने 25 सीटें हासिल की हैं तो वहीं कांग्रेस-जद(एस) को 1-1 सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय सांसद के खाते में गई है। राज्य विधानसभा चुनाव में 225 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 104, कांग्रेस को 78,जद(एस) को 37, बसपा को 1 और अन्य को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक