रामदेव की टिप्पणी को लेकर आजम ने माफी की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2016

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री आजम खान ने ‘भारत माता की जय’ संबंधी योग गुरु रामदेव की टिप्पणी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए उनके माफी की मांग की। एक विवादित बयान में रामदेव ने कहा था कि वह देश के कानून और संविधान का सम्मान करते हैं, नहीं तो ‘भारत माता की जय’ बोलने से इंकार करने के लिए लाखों लोगों का सिर काट देते।

 

रामदेव को वैद्य बुलाते हुए खान ने कहा कि उनको अपने काम तक सीमित रहना चाहिए। खान ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली के रामलीला मैदान से महिलाओं के वस्त्र पहनकर भागने वाला व्यक्ति असहमति की आवाज उठाने वालों के सिर कलम करने की बात कैसे कर सकता है।’’ खान अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि रामदेव भाजपा और आरएसएस के एजेंडे के मुताबिक सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने में लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी