आजमगढ़ उपचुनाव: भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव से बाहर है। उन्होंने कहा कि पिछली बार (वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव) एक महागठबंधन (सपा और बसपा का गठबंधन) था, लेकिन इस बार ऐसा कोई गठबंधन नहीं है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जाति के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के नाम पर मतदान करेगा।

इसे भी पढ़ें: एमपीईडीए मुख्यालय कोच्चि से स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं: पीयूष गोयल

सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के लोग चाहते हैं कि कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिले और दिनेश यादव को लोकसभा भेजें। उप्र भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौजूदा उपचुनाव में मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन