एमपीईडीए मुख्यालय कोच्चि से स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं: पीयूष गोयल

Piyush Goyal
ani

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के मुख्यालय को केरल से आंध्र प्रदेश स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।

कोच्चि। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के मुख्यालय को केरल से आंध्र प्रदेश स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। इस संबंध में सामने आई खबरों को खारिज करते हुए, गोयल ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत इस वैधानिक निकाय का केरल के कोच्चि शहर से ही संचालन होता रहेगा।

इसे भी पढ़ें: कांगेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती

मंत्री ने यहां मछुआरों और समुद्री निर्यातकों के प्रतिनिधियों के साथचर्चा के बाद एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एमपीईडीए कोखूबसूरत शहर कोच्चि से स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है और हमारे यहां एक बहुत बड़ा ढांचा है।’’ गोयल ने कहा कि उन्होंने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के मछुआरों के साथ व्यापक चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

उन्होंने बताया कि मछुआरों ने भी कई ज्ञापन सौंपे और इससे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के साथ आगामी चर्चा को लेकर सरकार को मदद मिलेगी। समुद्री निर्यातकों के साथ अपनी चर्चा के बारे में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 में भारत में मछली और मछली से संबंधित उत्पादों का रिकॉर्ड निर्यात हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के समुद्री उत्पादों का निर्यात किया गया था। गोयल ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में इसे दोगुना करके एक लाख करोड़ रुपये करने की उम्मीद कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़