किसान आंदोलन पर बाबा रामदेव बोले, अन्नदाता और सरकार के मध्य निकलना चाहिए बीच का रास्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन में अन्नदाता और सरकार के मध्य आपसी सहमति से बीच का रास्ता निकलना चाहिए। पतंजलि योगपीठ के 26वें स्थापना दिवस पर योग गुरु ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और उनसे किसानों को बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: 6 जनवरी की जगह अब 7 को होगी ट्रैक्टर रैली, योगेंद्र यादव बोले- खराब मौसम के चलते टाला मार्च

उन्होंने कहा, आपसी संवाद से जल्द समाधान निकल जाएगा। कोरोना टीके के संबंध में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि इसमें न तो गाय का खून है और न ही सुअर की चर्बी है। उन्होंने कहा कि टीके से न कोई नपुंसक होने वाला है और न ही किसी विरोधी दल के राजनेता की मौत होने वाली है। रामदेव ने कहा कि टीके के कुछ साइड इफैक्ट होते हैं जो इसमें भी होंगे। यह टीके न तो किसी पंथ के हैं और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के हैं। यह एक वैज्ञानिक शोध है।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का