बाबर आजम की कप्तानी पारी, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

क्राइस्टचर्च। कप्तान बाबर आजम की नाबाद 79 रन की पारी की मदद से पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरकर न्यूजीलैंड को शनिवार को यहां छह विकेट से पराजित करके त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला में अपना विजय अभियान जारी रखा। आजम ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए जिससे पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया।

इसे भी पढ़ें: SA vs IND ODI Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में हर हालत में जीतने उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में जीत के नायक रहे रिजवान ने 12 गेंदों पर केवल चार रन बनाए और पांचवें ओवर में टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। मसूद खाता भी नहीं खोल पाए। आजम ने हालांकि एक छोर संभाले रखा। उन्हें दूसरी तरफ से शादाब खान (22 गेंदों पर 34 रन) का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। मोहम्मद नवाज ने 16 रन बनाए जबकि हैदर अली ने 10 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 42 रन देकर दो जबकि ट्रेंट बोल्ट (22 रन देकर एक) और साउदी (24 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार