पाकिस्तान जब भारत से खेल रहा था तब वेंटीलेटर पर थी बाबर की मां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

कराची| पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पिछले रविवार को दुबई में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में जब मैच विजेता पारी खेल रहे थे तब उनकी मां वेंटीलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) पर थी। इस बात का खुलासा कप्तान के पिता आजम सिद्दीकी ने शनिवार को किया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तब भारत के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी खेली, जबकि उनकी मां को आपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाबर के पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के कप्तान विश्व कप के तीनों मैच में बेहद तनावपूर्ण स्थिति में थे।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट हराकर लगायी जीत की हैट्रिक

आजम सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर लिख, ‘‘यह मेरे देश के लिए कुछ सच्चाई जानने का समय है। तीनों मैचों में जीत पर आप सभी को बधाई। हमारा परिवार एक बड़ी परीक्षा से गुजर रहा था। जिस दिन भारत के खिलाफ मैच था, उस दिन बाबर की मां वेंटिलेटर पर थी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़कर 63 फीसदी हुआ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ओडिशा: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला Balasore का आरोपी Santosh Kar गिरफ्तार

ICC ODI Rankings में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं Shubman Gill, 5वें नंबर पर खिसके Rohit Sharma

Allahabad High Court का फैसला, तिलहन होने के कारण फल और सब्जी मंडी में नहीं बिक सकता नारियल