बाबरी मस्जिद मामले में दर्ज होगा आडवाणी और जोशी का बयान, CBI कोर्ट ने जारी की तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

लखनऊ। बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का सीआरपीसी की धारा-313 के तहत बयान दर्ज करने की तारीख 24 जुलाई तय की है। आडवाणी का बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने अपने आदेश में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान दर्ज करने की तारीख भी 23 जुलाई तय की है। 

इसे भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद मामला: कल्याण सिंह ने कहा- कांग्रेस के इशारे पर दर्ज हुआ मुकदमा 

अदालत ने सतीश प्रधान के बयान दर्ज करने की तारीख 22 जुलाई निर्धारित की है। विशेष अदालत ने सोमवार को आरोपी सुधीर कक्कड का बयान दर्ज किया। वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। हालांकि उन्होंने पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की इच्छा जतायी थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा