बाबुल सुप्रियो ने निर्वाचन आयोग से की ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार को रोकने की मांग, जानें क्यों?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

कोलकाता। टॉलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का कहना है कि ‘‘अति कटु और सांप्रदायिक’’ भाषणों तथा बंगाल के राजनीतिक विमर्श को अब तक के ‘‘निम्नतम स्तर’’ पर ले जाने की वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार करने से रोका जाना चाहिए। आसनसोल से लोकसभा सदस्य सुप्रियो ने विपक्ष के इस दावे को खारिज किया कि भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारकर उनकी ‘‘पदावनति’’ की है। उन्होंने कहा कि वह खुद विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। सुप्रियो ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री होने के बावजूद, ममता बनर्जी जिस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं, वह शर्मनाक है। अपने अति कटु भाषणों और सांप्रदायिक प्रचार से वह राजनीतिक विमर्श को अब तक के निम्नतम स्तर पर पहुंचा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं पर अत्याचार में बंगाल नंबर 1

दासगुप्ता को यहां तक कि संवैधानिक कारणों से राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ा। सुप्रियो टॉलीगंज से तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं तीन बार के विधायक और राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। यह पूछे जाने पर कि वह अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र आसनसोल से दूर तथा अधिक चुनौतीपूर्ण सीट से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं, सुप्रियो ने कहा कि वह मुश्किल सीट से लड़ना चाहते थे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 200 से अधिक सीट जीतकर बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। सुप्रियो इस सवाल को टाल गए कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अभी, मैं अपनी सीट जीतने पर ध्यान दे रहा हूं। जहां तक आपके सवाल का संबंध है तो इस बारे में पार्टी को निर्णय करना है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। मैं अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा।’’ भाजपा सांसद ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर