मुलायम की भतीजी संध्या यादव ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन

Sandhya Yadav

समाजवादी पार्टी (सपा)के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा)के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या ने बुधवार को घिरोर के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। संध्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भतीजे एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अमरिंदर ने PM मोदी से 937 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी देने का किया आग्रह

धर्मेंद्र को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का खासा करीबी माना जाता है। संध्या के नामांकन के दौरान उनके पति अनुजेश प्रताप यादव और भाजपा जिला अधक्ष प्रदीप चौहान भी मौजूद थे। संध्या इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई थी।

इसे भी पढ़ें: CJI बोबडे की अगुवाई में जजों की नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम की निर्धारित बैठक

सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था। उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़