टीएमसी में शामिल होने पर बोले बाबुल सुप्रियो, जिंदगी ने मेरे लिए नया रास्ता खोल दिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

कोलकाता। भाजपा का साथ छोड़ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि जिंदगी ने सार्वजनिक मामलों से ‘रिटायर्ड हर्ट’ (सक्रिय न रहने) होने की आशंका के बजाए उनके लिये एक नया रास्ता खोल दिया है। सुप्रियो ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और वह 2014 में आसनसोल से भाजपा के टिकट पर सांसद बनने के बाद से ही जमीनी स्तर की राजनीति करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब का निर्णय वंचित और शोषित वर्ग के लिए उम्मीद की नयी रोशनी बनेगा: कांग्रेस

पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय ने कहा कि वह सोमवार को टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। गायक से नेता बने सुप्रियो ने कहा कि वह आसनसोल से सांसद के रूप में लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देने के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस में अपनी संभावनाओं के बारे में सुप्रियो ने कहा कि बनर्जी पार्टी में उनकी भविष्य की भूमिका के बारे में फैसला करेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी उम्मीदवार बन सकती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप इससे सहमत नहीं कि वह देश की सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं?’’ 2015 के विवाद पर टिप्पणी करते हुए, जब उन्होंने एक कार्यक्रम के बाद राजभवन जाने के रास्ते में बनर्जी के साथ कार में झालमुरी साझा किया था, तो सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम के बाद अपनी कार की प्रतीक्षा कर रहा था, दीदी ने मुझे जाते समय देखा और लिफ्ट देने की पेशकश की। मैं सहमत हो गया क्योंकि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख परियोजनाओं के बारे में बात करनी थी। और, जब उन्होंने मुझे झालमुरी की पेशकश की, तो मैंने उसे स्वीकार कर ली। इसमें गलत बात क्या है? जुलाई में लंबे समय से प्रतीक्षित फेरबदल के दौरान केंद्र सरकार से हटाए जाने पर अपनी नाराजगी स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, मैं हमेशा प्लेइंग इलेवन में रहना पसंद करता हूं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार