Badlapur Case: बदलापुर रेप के आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन की फायरिंग, फिर जो हुआ...

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो लड़कियों से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को सोमवार को पुलिस ने गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने जेल से ले जाते समय एक अधिकारी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शिंदे पर जवाबी गोलीबारी की। जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी । उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में खबर आई कि बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है। क्राइम ब्रांच ने मौत की पुष्टि की है। अक्षय को जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में MSRTC कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त, CM शिंदे ने मान ली मांगें

इस मामले की सुनवाई स्वत संज्ञान के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में भी चल रही है। अक्षय शिंदे को कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार ने मुंबई हमलों में सरकारी वकील रहे उज्जवल निकम को नियुक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah