छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बघेल ने इस मौके पर रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।

इस प्राधिकरण की समिति में जल्द ही खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से राज्य की खेल अकादमियों का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग जगत से कहा कि सीएसआर मद से अकादमी संचालन के लिए उद्योग एक खेल और स्टेडियम का चयन करें तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल सामग्री आदि पर होने वाले व्यय को वहन करने के लिए आगे आएं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर