मुंबई में बाल ठाकरे का लगाया हुआ पेड़ भारी बारिश के कारण गिर गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

मुंबई। मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा लगाया गया गुलमोहर का पेड़ सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2012 में ठाकरे की मृत्यु के बाद, पेड़ के पास एक स्मारक बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा महसूस कर रहा है अच्छे दिन, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में हैं राज्य से प्रतिनिधि: अमित शाह

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हवा की गति तेज रही है और सुबह मेंस्मारक के विपरीत दिशा में पेड़ गिर गया। मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पेड़ शिवसेना संस्थापक ने लगाया था और पार्टी चाहती है कि इसे उसी स्थान पर फिर से लगा दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana