ओडिशा महसूस कर रहा है अच्छे दिन, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में हैं राज्य से प्रतिनिधि: अमित शाह

Amit Shah
ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ओडिशा के लोगों के ‘समग्र विकास’ के लिए नवीन पटनायक की अगुवाई वाली सरकार के साथ करीबी तालमेल के साथ काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के शीर्ष शासन तंत्र में बड़ी संख्या में राज्य के प्रतिनिधि हैं।

कटक। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ओडिशा के लोगों के ‘समग्र विकास’ के लिए नवीन पटनायक की अगुवाई वाली सरकार के साथ करीबी तालमेल के साथ काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के शीर्ष शासन तंत्र में बड़ी संख्या में राज्य के प्रतिनिधि हैं।

इसे भी पढ़ें: बेटी के स्वर्णिम इतिहास रचने पर बोले माता-पिता, पीवी सिंधु बेसब्री से कर रही थी इसका इंतजार

उन्होंने ओडिया दैनिक ‘प्रजातंत्र’ की 75 वीं वर्षगांठ पर यहां इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ चाहे आरबीआई के राज्यपाल हों या भारत की राष्ट्रपति, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में ओडिशा के प्रतिनिधि हैं। राज्य वर्तमान समय में ‘अच्छे दिन’ महसूस कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: मंत्री के सांसद को बुलाने पर बिरला ने कहा: मेरी अनुमति के बिना ऐसा नहीं हो सकता

‘‘संभावनाओं के राज्य’’ के रूप में उभरने के लिए ओडिशा में विपुल संभावनाएं होने का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘यहां लंबी तटरेखा है, समृद्ध खनिज संसाधन हैं, वन हैं एवं प्रतिभाशील मानव संसाधन हैं। मुझे ओडिशा का बेहतर भविष्य नजर आता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़