वोडाकॉम समूह ने बालेश शर्मा को एकल दक्षिण अफ्रीकी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

नयी दिल्ली। वोडाकॉम समूह ने बालेश शर्मा को नई एकल दक्षिण अफ्रीकी परिचान कंपनी वोडाकॉम दक्षिण अफ्रीका का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वोडाकॉम एक अफ्रीकी संचार कंपनी है। इसकी बहुलांश यानी 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी वोडाफोन के पास है।

यह कंपनी कई तरह की सेवाएं मसलन मोबाइल वॉयस, मैसेजिंग, डेटा, वित्तीय और कन्वर्ज्ड सेवाएं देती है। कंपनी का परिचालन दक्षिण अफ्रीका, तन्जानिया, मोजाम्बिक और केन्या में है। वोडाफोन आइडिया के पूर्व सीईओ की नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी। वह वोडाकॉम समूह के सीईओ शमील जोसुब को रिपोर्ट करेंगे। वह फिलहाल वोडाफोन समूह में निदेशक विशेष परियोजनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें

AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7