श्रीलंका दौरे के बीच बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस ने छोड़ा टीम का साथ, सामने आई ये बड़ी वजह

By Kusum | Jul 04, 2025

मौजूदा समय में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में है, जहां दोनों के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जानी हैं। टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम पहला मैच हार चुकी है। इस बीच अब बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दूसरे वनडे में अब उसे अपने मुख्य कोच फिल सिमंस का साथ नहीं मिलेगा। 

इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बांग्लादेश के टीम मैनेजर ने बताया कि फिल सिम्मंस व्यक्तिगत कारणों से दो दिनों के लिए दौरे पर जा रहे हैं उनके पास फरवरी में एक डॉक्टर की अपॉइंटमेंट थी लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के कारण उसे मिस कर गए। अब डॉक्टर्स के साथ अपॉइंटमेंट नहीं बदली जा सकती। उन्होंने अपॉइंटमेंट को बदलने की कोशिश की लेकिन किसी कारणवश वह ऐसा नहीं कर सके। दौरे की शुरुआत से पहले उन्होंने इस संबंध में बोर्ड से बात की और योजना बनाई। वह आज जा रहे हैं और 7 जुलाई को लौटेंगे। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में बांग्लादेश की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का फ्लॉप होना रहा। 245 के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम ने एक समय 100/1 का स्कोर बना लिया था लेकिन इसके बाद अगले 5 रनों पर टीम ने 7 विकेट गंवा दिए और फिर पूरी पारी 167 पर सिमट गई। ऐसे में 5 जुलाई को खेले जाने वाले मैच को जीतकर बांग्लादेश सीरीज को निर्णायक मैच तक ले जाने का प्रयास करेगा। 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे